Name of Applicant
July 30, 2026

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने महाशिवरात्रि के पर्व पर बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को देखा

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने आज पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के साथ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर तहसील पूरनपुर क्षेत्र के अंतर्गत बाबा इक्हत्तरनाथ मंदिर पहुंचकर परिसर की व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे की स्थिति, पार्किंग व्यवस्था, श्रद्धालुओं हेतु मंदिर परिसर में बैरिकेटिंग, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं सही पाई गई।

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर में भ्रमणशील रहे जिससे कि श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना में किसी प्रकार की दिक्कत/असुविधा ना होने पाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पूरनपुर सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

जागरण मोर्चा © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.