Name of Applicant
June 10, 2026

“शोएब ने लव मैरिज के 90 दिन बाद मार डाली” पत्नी दीपिका ने पहले खालिद, फिर शोएब से किया प्रेमविवाह, पहले से थे 2 बच्चे

कानपुर। पनकी में लव मैरिज के तीन महीने बाद पत्नी की हत्या कर पति फरार हो गया। वह सोमवार शाम महिला की मां के आने तक शताब्दीनगर स्थित घर में था, लेकिन पुलिस को सूचना देते ही भाग निकला। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी, एडीसीपी कपिल देव, पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह ने मौका मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य बरामद किए है। महिला का पहले पति से तलाक हो गया था। शताब्दीनगर स्थित रामगंगा इनक्लेव की तीसरी मंजिल पर शोएब खान उर्फ सौरभ और दीपिका सैनी (27) किराये पर रह रहे थे। दोनों का अक्तूबर 2025 में प्रेम विवाह हुआ था। शोएब अहमदाबाद में ट्रक चलाता है। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक पड़ोसियों ने बताया है कि रविवार को शोएब घर आया था। सोमवार दोपहर दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई। करीब दो घंटे बाद सब कुछ शांत हो गया। शोएब जोर जोर से दरवाजे पर धक्का दे रहा था। इस पर आसपास के लोग बाहर निकल आए। दीपिका बेड पर बेसुध पड़ी हुई थी। पड़ोसियों ने दीपिका की बर्रा आठ में रहने वाली मां चित्रा को सूचना दी। वह कुछ ही देर में आ गईं। उनके साथ अन्य रिश्तेदार भी थे।

पुलिस को सूचना दिए जाने की बात कहते ही पति फरार हो गया। पनकी थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने जांच की। दीपिका के गर्दन पर रस्सी से कसे जाने का निशान मिले हैं। दोनों की यह दूसरी शादी है। पहले पति खालिद से उसके दो बच्चे रुद्र और अनिरुद हैं। घटना के समय चार वर्षीय रुद्र घर के अंदर ही मौजूद था। पुलिस ने उससे भी जानकारी जुटाई है। डीसीपी पश्चिम ने बताया कि महिला के आत्महत्या करने की भी आशंका है। कुछ पड़ोसियों ने शोएब के दरवाजा तोड़ने की जानकारी दी है। उनका कहना है कि वह दूसरे कमरे में फंदे पर लटकी दीपिका को खींचकर बेड पर लाया था। ऐसे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी रिपोर्ट से सब कुछ साफ होगा। महिला की मां की ओर से जो भी तहरीर दी जाएगी, उस पर कार्रवाई होगी। उनकी ओर से दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शोएब की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। साथ ही पश्चिम जोन की सर्विलांस टीम को मुस्तैद कर दिया गया है। ऑपरेशन त्रिनेत्र और ऑपरेशन हर घर के अंतर्गत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाशी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

जागरण मोर्चा © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.