Name of Applicant
June 10, 2026

नहर पटरी पर खेत की रखवाली कर रहे ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला

पूरनपुर। हरदोई व्रांच नहर की पटरी पर खेत की रखवाली और बकरी चुंगा रहे ग्रामीण पर झाडियों से निकले बाघ ने हमला कर दिया। चिल्लाने महिलाओं ने बाघ के चुंगल से ग्रामीण को छुडाया। हमले में घायल ग्रामीण को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। एसडीएम और सीओ ने अस्पताल पहुंच कर घायल ग्रामीण का हाल चाल जाना। ग्रामीण को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव सिमराया ता.घुंघचाई निवासी प्रेमराज पुत्र रामदयाल (45) बर्ष सोमवार को अपने घर से करीब 11 बजे गांव की अन्य महिलाओं के साथ हरदोई व्रांच नहर टूटा पुल की पटरी पर खेत की रखवाली और बकरी को चुंगा रहा था। कुछ दूरी पर महिलाएं अनपी बकरियों को चुंगा रही थी। इसी दौरान पटरी की झाडियों से निकले बाघ ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। प्रेमराज के चिल्लाने पर बकरी चरा रही महिलाएं डंडे लेकर शोर शराबा करते हुए प्रेमराज की ओर दौड़ पड़ी। इस पर बाघ प्रेमराज को छोड़कर झाड़ियों के अंदर चला गया। हमले की जानकारी लगते ही प्रेमराज के परिजन और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। बाघ ने प्रेमराज के सीने, पीठ और हाथ पर गहरे घाव कर दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि मामले की सूचना स्थानीय बन चौकी पर दी गई। लेकिन कोई अधिकारी नही पहुंचे।

सूचना के करीब तीन घंटे के बाद बन बिभाग के रेंजर सोबरन लाल,वन दरोगा टीम के साथ मौके पर पहुंचे,देर से टीम के आने पर लोगों ने कडी नाराजगी जताई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से घायल को पूरनपुर सीएचसी भेजा गया। सूचना पर एसडीएम अजीत प्रताप सिंह और सीओ डा. प्रतीक दहिया अस्पताल पहुंचे और घायल ग्रामीण का हालचाल जाना। हालत गंभीर होने पर प्रेमराज को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह,सीओ प्रतीक दाहिया, बन बिभाग के अधिकारी और घुंघचाई पुलिस मौके पर पहुंची। बिभाग की टीम ने झाडियों के पास देखा। घटना स्थल पर बन बिभाग की टीम निगरानी कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घायल को रेफर किया गया है। बन बिभाग ने बताया कि सूचना पर मौके पर गया था। टीम मौके पर निगरानी कर रही है। लोगों का कहना है कि दियूरिया जंगल गांव की चंद कदम दूरी पर है। आए दिन बाघ जंगल से निकल कर टूटे पुल होते हुए आबादी क्षेत्र में आ जाते है। इससे पहले कईबार पुल व पटरी पर बाघ की चहलकदमी देखी जा चुकी है। उसके वावजूद अभी तक कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। जिससे लोगों में दहशत वनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

जागरण मोर्चा © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.