पीलीभीत में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
पीलीभीत में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजनपीलीभीत। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद पीलीभीत में दिनांक 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन माननीय जिला जज एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत के निर्देशन में किया जाएगा।पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सतीश कुमार-तृतीय ने बताया कि इस अवसर पर विशेष लोक अदालत (Petty Offences) के अंतर्गत छोटे-छोटे शमनीय आपराधिक मामलों का निस्तारण किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत में समस्त प्रकृति के वादों का निपटारा आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा।लोक अदालत को सफल बनाने के लिए राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण पर चर्चा की गई है तथा संबंधित न्यायालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
