Name of Applicant
July 30, 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में यू0पी0 बोर्ड परीक्षा की गांधी प्रेक्षागृह में बैठक हुई सम्पन्न

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में यूपी बोर्ड की परीक्षा शान्तिपूर्ण नकलविहीन, सकुशल व निर्विघ्न ढ़ंग से सम्पन्न कराने हेतु नामित जोनल, सेक्टर मजिस्टेªट, स्टैटिक मजिस्टेªट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक सहित अन्य अधिकारियों बैठक गांधी प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुई। यू0पी0 बोर्ड परीक्षा जनपद के 69 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में परीक्षा 18 फरवरी 2026 से आयोजित की जायेगी। उक्त परीक्षा प्रथम पाली प्रातः 8ः30 बजे से 11ः45 व द्वितीय पाली 2ः00 बजे से 5ः15 तक आयोजित की जायेगी। हाईस्कूल की परीक्षा में 23451 व इण्टरमीडिएट परीक्षा में 19903 परीक्षार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए अलग से स्ट्रांगरूम की व्यवस्था की गई स्ट्रांग रूम में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा। उन्होंने परीक्षा की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि समस्त परीक्षा केन्द्र हेतु नामित अधिकारी समय से परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचे और अपनी निगरानी में सीसीटीवी कैमरे के सामाने पेपर खोलने व परीक्षा समाप्त होने के उपरान्त कापियों के सील कराने का कार्य कराना सुनिश्चित करेगें। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे नियमित संचालित रहे, परीक्षा पूर्व सभी सेक्टर मजिस्टेªट अपने क्षेत्र परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते हुये बुनियादी सुविधाऐं व परीक्षा केन्द्र के मानकों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगें, यदि कोई कमी पाई तो तत्काल केन्द्र व्यवस्थापक से ठीक कराये।

केन्द्र पर नामित अधिकारियों की पूर्ण जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई है, जिससे परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न हो, यदि कहीं नकल की शिकायत संज्ञानित होती है तो सम्बन्धित पूरी टीम का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुये, कार्यवाही की जायेगी। सचल दल प्रतिदिन दिये गये निर्देशानुसार भ्रमणशील रहेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा समाप्त होने के उपरान्त कापियों के बण्डलों को संकलन केन्द्र पर कापियां जमा की जायेगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा को नकलविहीन सम्पन्न करायें, जिससे परिश्रम करने वाले छात्र-छात्राओं को उनका अच्छा परिणाम प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि केन्द्र पर स्टेटिक मजिस्टेªट व केन्द्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त अन्य किसी कर्मचारी के पास मोवाइल न रखे और केन्द्र पर जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वह अपना आई कार्ड अवश्य रखें। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान कोई अनावश्यक पाया गया तो उसके विरूद्व कडी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर कन्ट्रोल रूम नम्बर 05882-299844 पर अवगत करायें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, नगर मजिस्टेªट विजय वर्धन तोमर, उप जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

जागरण मोर्चा © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.