Name of Applicant
July 30, 2026

किसानों को निशुल्क दलहन बीज उर्द और मूंग का वितरण

उत्तर प्रदेश सरकार की गन्ने के साथ अंतःफसली  योजना के तहत राजकीय कृषि बीज भंडार नेहटोर पर जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया द्वारा किसानों को निशुल्क दलहन बीज (उर्द और मूंग) का वितरण किया गया।  जिसका उद्देश्य जायद सीजन में गन्ने की फसल के साथ दलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाना, मिट्टी की उर्वरता सुधारना और दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता लाना है। गन्ने की फसल के साथ उर्द  और मूंग  की सहफसली खेती को प्रोत्साहित किया गया। इससे किसानों को अतिरिक्त फसल और आय मिलती है, बिना गन्ने की पैदावार प्रभावित हुए। पूर्व में बुकिंग कराने वाले किसानों को POS मशीन पर अंगूठा लगवाकर निशुल्क बीज दिया जा रहा है। ब्लॉक नहटौर के किसान जैसे महिपाल सिंह, आफताब, पीतम, ब्रह्मपाल, वेदप्रकाश, भगवंत, शीला देवी, मुनेश कुमारी, राहुल आदि को बीज वितरित किया गया।इस मौके पर एडीओ कृषि अमोल तोमर, एडीओ पी.पी. राजू सिंह, बीज भंडार प्रभारी सुभाष सिंह, बीटीएम पुनिश कुमार आदि मौजूद रहे।नहटौर ब्लॉक में जायद सीजन के लिए 1200 किसानों को निशुल्क बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है।, जिसमें से 830 किसानों की बुकिंग पहले ही हो चुकी है। जिला कृषि अधिकारी ने सभी किसानों से समय रहते बुकिंग कराने का आग्रह किया। कहा कि  बिना बुकिंग के बीज उपलब्ध नहीं होगा। यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य स्तर पर चल रही है, जो 2026-27 से 2030-31 तक मिशन मोड़ में लागू हो रही है। बिजनौर जैसे जिलों में यह सक्रिय रूप से चल रहा है, जहां गन्ने के साथ उर्द-मूंग की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

जागरण मोर्चा © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.