Name of Applicant
September 13, 2026

जिलाधिकारी ने किया बीसलपुर चीनी मिल का औचक निरीक्षण पीलीभीत।

पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बीसलपुर चीनी मिल, विकास खंड कार्यालय एवं बीआरसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गन्ना तौल व्यवस्था की जांच कर किसानों से सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया और गन्ना पर्चियां नियमित काटने तथा समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई व अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय बीसलपुर में चल रहे विशेष पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत नो मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया और मतदाताओं से सूची में नाम जुड़वाने की अपील की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

जागरण मोर्चा © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.