Name of Applicant
July 30, 2026

बिलसंडा में बाल विवाह मुक्त को लेकर ली गई शपथ

पीलीभीत। जिलाधिकारी के आदेश अनुसार विकास खण्ड बिलसंडा में खण्ड विकास अधिकारी श्री अमित शुक्ला की अध्यक्षता में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संरक्षण अधिकारी रमनदीप कौर द्वारा समिति के सदस्यों का स्वागत किया गया। ततपश्चात बैठक का उद्देश्य बताया गया कि ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के माध्यम से जनपद के जरूरतमंद बच्चों को योजनाओं से जोड़ना है। साथ ही बैठक में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिका पेंशन योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताये गए। एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत शपथ ली गई।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत 07 बच्चीयों को हिमालया किट वितरित की गई। प्राथमिक विद्यालय बिलसंडा, कस्तूरबा गाँधी विद्यालय बिलसंडा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलसंडा में योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ बाल विवाह न करने हेतु शपथ ली गई। समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से अधीक्षक, कस्तूरबा गांधी का समस्त स्टाफ एवं प्राथमिक स्कूल के सभी अध्यापक,अध्यापिकाओं की मुख्य भूमिका रही। महिला कल्याण विभाग से संरक्षण अधिकारी रमनदीप कौर, काउंसलर अभिषेक शुक्ला एवं मनिस्ता उपस्थित रहे।साथ ही थाना माधव टांडा में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर शपथ दिलाई गई और साथ ही कन्या सुमंगला योजना व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

जागरण मोर्चा © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.