Name of Applicant
July 30, 2026

सपा की मासिक बैठक में जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तर की गई समीक्षा

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी कैम्प कार्यालय पीलीभीत में मासिक बैठक में सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा की अध्यक्षता में जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तर की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजित बैठक नकटादाना स्थित केजीएन2 समाजवादी कैम्प कार्यालय में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय रखें तथा जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएं।उहोने कहा कि यदि फॉर्म-7 के माध्यम से किसी भी मतदाता का फर्जी तरीके से वोट काटा गया और सही मतदाताओं के अधिकारों से छेड़छाड़ की गई, तो समाजवादी पार्टी इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसी स्थिति में पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी, संबंधित अधिकारियों का घेराव किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। पूर्व प्रत्याशी दिव्या पी. गंगवार का कड़ा रुख मासिक बैठक के दौरान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दिव्या पी. गंगवार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि फर्जी तरीके से एक भी वोट काटा गया तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी।

फॉर्म-7 के माध्यम से किसी भी मतदाता का फर्जी तरीके से वोट काटा पर विरोध करेगी सपाः जिलाध्यक्ष

उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी स्थिति में पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर जिम्मेदार अधिकारियों का घेराव करेंगे। दिव्या गंगवार ने कहा कि लोकतंत्र के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। मासिक बैठक में सम्मिलित सपा जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी,सपा महिला सभा राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी बीसलपुर दिव्या पी गंगवार,सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, सयुस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू,सपा जिला उपाध्यक्ष रूपराम कश्यप,सपा जिला उपाध्यक्ष काशीराम सरोज,सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी अकबर अहमद अंसारी,127 विधानसभा पीलीभीत अध्यक्ष हाजी इम्तियाज अल्वी, सपा जिला प्रवक्ता अमित पाठक एडवोकेट, कोषाध्यक्ष गयासुद्दीन,धनपति वर्मा एडवोकेट,सपा जिला उपाध्यक्ष बी. डी.प्रजापति,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष रियाज खां, सयुस जिलाध्यक्ष हरगोविंद गंगवार,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निरंजन कुमार गंगवार,अशरफ अली,डॉ.मो.यूसुफ,अरशद ताहिर,संदीप सक्सेना,गोविंद पाण्डेय एडवोकेट,इरशाद खां,सतेंद्र मौर्य,नरेश कुमार सागर,शराफत यार खां एडवोकेट,एजाज मलिक, रूपलाल गंगवार,भूदेव गंगवार,पंकज गंगवार,अभिषेक गंगवार,ओमपाल, अवि गंगवार, मलखान सिंह वर्मा,हितेश कुमार वर्मा,सौरभ गौतम,मानवेंद्र यादव,रामपाल पटेल,मो.इरशाद मंसूरी, आदि तमाम सम्मानित नेतागण पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

जागरण मोर्चा © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.