Name of Applicant
June 10, 2026

शेरपुर कलां में खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव हेतु व्यापक पशु टीकाकरण अभियान

भारत सरकार द्वारा पशुओं की गंभीर बीमारी खुरपका-मुंहपका (FMD) की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को शेरपुर कलां में व्यापक स्तर पर टीकाकरण किया गया। अभियान का नेतृत्व उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने अपनी टीम के साथ किया। इस अवसर पर डॉ. आशीष शर्मा एवं उनकी टीम ने गांव में घर-घर जाकर पशुपालकों के दुधारू एवं अन्य पशुओं को खुरपका-मुंहपका जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण किया। अभियान का उद्देश्य पशुओं में इस संक्रामक बीमारी के प्रसार को रोकना एवं पशुपालकों को आर्थिक नुकसान से बचाना रहा।

टीकाकरण अभियान में सहयोग करते हुए नागरिक सुरक्षा बल फाउंडेशन के जिला इंचार्ज हाजी रियाजत नूर खान अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने सभी पशुओं का इस सरकारी अभियान के अंतर्गत टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि पशुधन को सुरक्षित रखा जा सके। टीकाकरण अभियान में डॉ. आशीष कुमार शर्मा, विकास अग्निहोत्री, हाजी रियाजत नूर खान, जफर खान, बबलू अदनान, रजा खान, सुभान रजा खान, रोहन रजा खान, समी खान, महेंद्र यादव, भैया लाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय पशुपालक उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

जागरण मोर्चा © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.