Name of Applicant
September 13, 2026

नौ मार्च को पीले होंगे पांच कन्याओं के हाथ

पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर पर गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल द्वारा पूर्व की भांति पुनः पांच जरूरतमंद कन्याओं का विवाह संस्कार एवं विशाल भंडारा का कार्यक्रम 9 मार्च दिन सोमवार को आयोजित किया जा रहा है, विदित रहे कि इससे पूर्व भी उक्त स्थान पर उनके द्वारा लगभग 170 कन्याओं का विवाह संस्कार धूमधाम से संपन्न कराया जा चुका है।

श्री खंडेलवाल ने बताया कि इससे बड़ा सौभाग्यशाली कार्य उनके जीवन में कोई नहीं हो सकता है, उन्होंने बताया कि 2013 में उनके साथ घटित घटना के बाद यह कार्य वह पुनः से शुरू कर रहे हैं। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान एवं गुरुदेव के सूक्ष्म संरक्षण में यह कार्य संपन्न होगा। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन 5 फरवरी से 15 फरवरी के मध्य होंगे। इस सामाजिक कार्य और भंडारे में वह सभी को आमंत्रित भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

जागरण मोर्चा © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.