Name of Applicant
July 30, 2026

बिलसंडा में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर दिलाई गई शपथ

पीलीभीत। जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में आज दिनांक 05 फरवरी 2026 को विकास खण्ड बिलसंडा में खण्ड विकास अधिकारी श्री अमित शुक्ला की अध्यक्षता में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ महिला कल्याण विभाग की संरक्षण अधिकारी रमनदीप कौर द्वारा समिति के सदस्यों के स्वागत के साथ किया गया। बैठक में संरक्षण अधिकारी ने समिति के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के माध्यम से जनपद के जरूरतमंद बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक के दौरान उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सभी को शपथ दिलाई गई।

वहीं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत 07 बच्चियों को हिमालया किट का वितरण भी किया गया। इसके अतिरिक्त प्राथमिक विद्यालय बिलसंडा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बिलसंडा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलसंडा में योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई। इन कार्यक्रमों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक, कस्तूरबा गांधी विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा प्राथमिक विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय भूमिका रही। इसी क्रम में थाना माधव टांडा में भी बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा उपस्थित लोगों को कन्या सुमंगला योजना एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से संरक्षण अधिकारी रमनदीप कौर, काउंसलर अभिषेक शुक्ला एवं मनिस्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

जागरण मोर्चा © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.