Name of Applicant
September 13, 2026

बन बिभाग की टीम कर रही निगरानी, बाघ का पता नहीं

पूरनपुर। बाघ की निगरानी चौथे दिन भी जारी रही। हांलाकि बाघ की लोकेशन का भी अभी तक पता नही चला है। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमराया निवासी प्रेमराज पर चार दिन पहले टूटे पुल की पटरी पर हमला कर घायल वाघ ने घायल कर दिया था। बाघ की लोकेशन के लिए लगातार टीम लगी हुई है। घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए।

घटना को लेकर चौथे दिन गुरुवार को भी बन बिभाग की टीम मौके पर निगरानी करती रही। लोगों में अभी भी बाघ की दहशत देखी जा रही है। वन विभाग की टीम लोगों को लगातार सतर्क कर रही है। एक से अधिक आने वाले राहगीरों को ही पटरी से जाने दिया जा रहा है। बन दरोगा का मंगली प्रसाद ने बताया बाघ की निगरानी के लिए टीम अभी भी लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

जागरण मोर्चा © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.