Name of Applicant
July 30, 2026

प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा पर चर्चा द्वितीय एपिसोड विद्यार्थियों को मिला प्रेरणा और आत्मविश्वास

स्थानीय विद्यालय रामस्वरूप रामदुलारी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल पूरनपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का द्वितीय एपिसोड हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को देखने के लिए विद्यालय में प्रोजेक्टर लगाया गया ताकि छात्र प्रधानमंत्री मोदी को दी गयी टिप्स(सुझाव) से परीक्षा में सर्वोत्तम प्रदर्शन कर सकें। इस विशेष पहल के अंतर्गत प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न राज्यों का दौरा किया और परीक्षार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करना तथा उन्हें सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।प्रधानमंत्री ने असम, तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में छात्रों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं, आशंकाओं तथा सपनों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि परीक्षा जीवन का केवल एक चरण है, न कि सफलता का अंतिम मापदंड। उन्होंने छात्रों को समय प्रबंधन, आत्मअनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व समझाया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, “परीक्षा को बोझ नहीं, बल्कि सीखने का अवसर समझें। असफलता भी हमें आगे बढ़ने की दिशा दिखाती है।” उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें, बल्कि उन्हें प्रोत्साहन और सहयोग प्रदान करें।विद्यार्थियों ने भी इस संवाद को अत्यंत प्रेरणादायक बताया। कई छात्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री के शब्दों से उन्हें मानसिक शांति और आत्मबल मिला है। कुछ छात्रों ने यह भी साझा किया कि अब वे परीक्षा को लेकर अधिक सकारात्मक और आत्मविश्वासी महसूस कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ने युवाओं को संदेश दिया कि वे केवल अंकों पर ध्यान केंद्रित न करें, बल्कि अपने कौशल, रुचि और नैतिक मूल्यों को भी विकसित करें। उन्होंने यह भी कहा कि भारत का भविष्य युवाओं के हाथों में है और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर निडर होकर आगे बढ़ना चाहिए।परीक्षा पर चर्चा का यह द्वितीय एपिसोड देशभर के छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना है और शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक वातावरण तैयार करने में सहायक सिद्ध हुआ है।इस अवसर पर पूरनपुर विद्यालय अध्यक्ष केशव कुमार गुप्ता, प्रबंधक हर्ष गुप्ता कोषाध्यक्ष देवेश कुमार अग्रवाल प्रधानाचार्य अजय गौड व शिक्षक शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

जागरण मोर्चा © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.